14/11/2020,7:56:22 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दीपावली के मौके पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शनिवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि दीपावली और काली पूजा के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं। मेरी शुभकामना है कि प्रकाश का यह त्यौहार खुशहाली, सुख और समृद्धि लाए। यह त्यौहार हमें मानवता के लिए काम करने को प्रेरित करता है। आइए हम सब एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करें।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल एक महीने के उत्तर बंगाल दौरे पर हैं। फिलहाल वही राजभवन का कामकाज देख रहे हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं।
यह पहली बार है जब कोई राज्यपाल इतने लंबे वक्त तक उत्तर बंगाल में रहने गए हैं। राज्यपाल ने वहां दीपावली के दिन यानी शनिवार शाम को विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम रखा है जिसमें मुलाकात के साथ स्थानीय मुद्दों पर वार्ता भी शामिल है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply