11/12/2020,2:10:12 PM.
|
कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार गंभीर है। इस मसले पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र को रिपोर्ट भेजा गया है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय अब हरकत में आ गया है। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को दिल्ली तलब किया है।
उन्हें 14 दिसंबर को दिल्ली तलब किया गया है। मुख्य सचिव और डीजीपी से जेपी नड्डा की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सवाल किए जाएंगे। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाल की कानून व्यवस्था की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी है।
राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ये रिपोर्ट मांगी गई थी। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाल की मौजूदा कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट भेजी है, जिसमें राज्यपाल ने जिक्र किया है कि जेपी नड्डा और अन्य बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में कमी थी।
उधर शुक्रवार को राज्यपाल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी चेतावनी दी। राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल ने ममता बनर्जी को कड़ाई से सतर्क किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप (ममता बनर्जी) संविधान से भटकेंगी तो मेरे दायित्व की शुरूआत होगी।
राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था खराब हो रही है। राज्य में संविधान की मर्यादाएं टूट रही है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है। ममता बनर्जी को संविधान का पालन करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि कल जो हमला हुआ वह शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। लोग बेलगाम सड़क पर उतरे थें। राज्यपाल ने कहा कि बंगाल में लगातार कानून व्यवस्था गिर रही है।
उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय बंगाल दौरे पर आए जेपी नड्डा दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में उनके काफिले में हमला हुआ। इस हमले में कैलाश विजयवर्गीय, राहुल सिन्हा और मुकुल राय समेत कई बड़े नेता घायल हो गए। अब इसे लेकर राज्य से दिल्ली तक राजनीति गरमा गई है।
कोलकाता- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार गंभीर है। इस मसले पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र को रिपोर्ट भेजा गया है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय अब हरकत में आ गया है। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को दिल्ली तलब किया है।
उन्हें 14 दिसंबर को दिल्ली तलब किया गया है। मुख्य सचिव और डीजीपी से जेपी नड्डा की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सवाल किए जाएंगे। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाल की कानून व्यवस्था की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी है।
राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ये रिपोर्ट मांगी गई थी। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाल की मौजूदा कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट भेजी है, जिसमें राज्यपाल ने जिक्र किया है कि जेपी नड्डा और अन्य बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में कमी थी।
उधर शुक्रवार को राज्यपाल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी चेतावनी दी। राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल ने ममता बनर्जी को कड़ाई से सतर्क किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप (ममता बनर्जी) संविधान से भटकेंगी तो मेरे दायित्व की शुरूआत होगी।
राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था खराब हो रही है। राज्य में संविधान की मर्यादाएं टूट रही है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है। ममता बनर्जी को संविधान का पालन करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि कल जो हमला हुआ वह शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। लोग बेलगाम सड़क पर उतरे थें। राज्यपाल ने कहा कि बंगाल में लगातार कानून व्यवस्था गिर रही है।
उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय बंगाल दौरे पर आए जेपी नड्डा दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में उनके काफिले में हमला हुआ। इस हमले में कैलाश विजयवर्गीय, राहुल सिन्हा और मुकुल राय समेत कई बड़े नेता घायल हो गए। अब इसे लेकर राज्य से दिल्ली तक राजनीति गरमा गई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply