19/12/2020,1:30:21 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जारी किया था कि शुक्रवार से पूरे राज्य में सर्दी का सितम शुरू हो जाएगा।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से यहां भी कड़ाके की ठंड लग रही है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में तो तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है ।कलिंपोंग में भी तापमान गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा है।
उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी में भी तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर है। यानी पूरे राज्य में सर्दी का सितम जारी है। इसके अलावा शाम को सूर्य ढलने के बाद से लेकर सुबह 9:00 बजे के करीब तक कोहरे की चादर से पूरा राज्य ढका हुआ रह रहा है। इसके कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply