24/11/2020,11:35:02 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाके में तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है जबकि राजधानी कोलकाता में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है।
इसकी वजह से पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। इसकी वजह से महानगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे कम तापमान दार्जिलिंग में है। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है जिसकी वजह से यहां के लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
पानागढ़ में भी तापमान गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा है। उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी में भी न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से 9 डिग्री कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अब कोलकाता समेत पूरे राज्य के आसमान में बादल नहीं छाए हैं और समुद्र तल पर कोई चक्रवात भी नहीं है जिसकी वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम कार्यालय ने पहले ही अनुमान जारी किया था कि इस बार पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी जो नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में दिखने लगी है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply