29/11/2020,1:23:11 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर कड़ाके की ठंड की दूसरी इनिंग शुरू होने वाली है। बुधवार से पूरे राज्य में तापमान गिराने की आशंका जताई गई है।
रविवार को मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि बुधवार से राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। 24 घंटे के अंदर बंगाल में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है।
रविवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस है। आगामी 48 घंटे में और अधिक कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला जाएगा, जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
फिलहाल बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से तापमान बहुत अधिक कम नहीं हो पा रहा लेकिन बुधवार से यह चक्रवात तमिलनाडु की ओर मुड़ जाएगा, जिसकी वजह से बंगाल का आसमान तो साफ रहेगा लेकिन तापमान में गिरावट होगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply