27/11/2020,10:01:44 AM.
|
कोलकाता: नवंबर महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है और एक बार फिर सर्दी की राह में चक्रवात बाधा बना है। तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान निवर की वजह से पश्चिम बंगाल के आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके कारण तापमान बढ़ने लगा है और सर्दी कम लग रही है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय के निदेशक संजीव बनर्जी ने बताया कि 28 नवंबर तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि उसके बाद एक बार फिर तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे है जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस है। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
कोलकाता के आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि उत्तर बंगाल में अभी भी ठंड पड़ रही है क्योंकि वहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब है।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply