23/11/2020,8:02:25 PM.
|
श्रीरामपुर: हुगली जिले के श्रीरामपुर में भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला कार्यालय में भाजपा के सांगठनिक बैठक में शिरकत करने पहुंचे पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय महतो ने सोमवार अपराह्न एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह की बात को दोहराते हुए कहा कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी राज्य में 200 से अधिक सीटों पर विजयी होगी।
भाजपा सांसद ने याद दिलाया कि भाजपा अध्यक्ष रहने के दौरान जब अमित शाह कोलकाता आए थे तो उन्होंने लोकसभा चुनाव में 22 सीटों को जीतने का दावा किया था और चुनाव के बाद भाजपा को लोकसभा की 19 सीटें मिली भी। इस बार अमित शाह ने 200 सीटों का दावा किया है तो जरूर भाजपा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से राज्य विधानसभा की 200 से अधिक सीटें भाजपा को जिताएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार राज्य में वर्तमान समय में अराजकता और लूटपाट की स्थिति बनी है उसे देखते हुए राज्य सरकार को एक घंटे तक भी सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। लेकिन भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करती है और 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद जनता के मत से इस सरकार को बेदखल किया जाएगा और पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बनाया जाएगा।
शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में आने के सवाल पर ज्योतिर्मय महतो ने कहा कि यह सवाल शुभेंदु अधिकारी या ममता बनर्जी से पूछा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं समय आने पर वे भाजपा में आ जाएंगे।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply