रिसड़ा में तृणमूल की जनसभा 30 को, स्थानीय नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा
25/12/2020,4:26:59 PM.
हुगली: आगामी 30 दिसम्बर को हुगली जिले के रिसड़ा में रिसड़ा उच्च बालिका विद्यालय के मैदान में तृणमूल कांग्रेस के श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गयी है। इसी क्रम में शुक्रवार को रिसड़ा नगरपालिका के प्रशासक विजय सागर मिश्रा, श्रीरामपुर शहर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष उर्फ पप्पू सिंह ने कुछ चुने हुए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रिसड़ा उच्च बालिका विद्यालय के मैदान का दौरा किया और प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
रिसड़ा नगरपालिका के प्रशासक विजय सागर मिश्रा ने बताया कि प्रस्तावित जनसभा में मुख्यवक्ता के तौर पर श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी उपस्थित रहेंगे। वही श्रीरामपुर शहर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि जनसभा में श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र के तकरीबन दस हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है।
Leave a Reply