लव-जिहाद पर तृणमूल सांसद नुसरत जहां का बयान, कहा-‘धर्म को राजनीतिक औजार ना बनाएं’

24/11/2020,1:37:07 PM.

 

कोलकाता: लव-जिहाद एक बार फिर से पूरे देश में बहस का मुद्दा बना हुआ है। भाजपा शासित राज्यों ने इस मुद्दे को लेकर कानून बनाने की मांग की है। अब इसी बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

नुसरत जहां ने कहा है कि प्यार बेरद व्यक्तिगत है। लव और जिहाद को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता। चुनाव से ठीक पहले कुछ लोग इस तरह के विषयों के साथ आते हैं। यह एक व्यक्तिगत पसंद है कि कौन किसके साथ रहना चाहता है। प्यार में रहें और एक-दूसरे के प्यार में पड़ते रहें। धर्म को राजनीतिक औजार न बनाएं।

उत्तर प्रदेश में योगी लाएंगे कानून
उत्तर प्रदेश में जल्द लव जिहाद पर कानून बनाया जाएगा। अयोध्या के संतों ने इस पर खुशी व्यक्त की है। संतों ने ये भी कहा कि कानून बनने से प्रदेश में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर रोक लगेगी। वहीं अयोध्या में संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि रामलीला सीता के सम्मान में की गई और महिला के सम्मान में ही महाभारत हुई। ऐसे में भारत में भी महिलाओं के सम्मान में ठोस कदम उठाना चाहिए और लव जिहाद जैसे मामले पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *