02/01/2021,8:15:02 PM.
|
नई दिल्लीः लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में आतंक को धन मुहैया कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
लखवी को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के आतंक विरोधी विभाग ने गिरफ़्तार किया है। हालांकि विभाग ने आतंकी की गिरफ्तारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
आरोप है कि लखवी आतंक के लिए मिले धन से डिस्पेंसरी चला रहा था। ये लोग इस डिस्पेंसरी के नाम पर धन इकट्ठा करते थे और फिर इसका इस्तेमाल आतंक को धन मुहैया कराने के लिए करते थे।
लखवी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा है और उसे संयुक्त राष्ट्र ने भी आतंकी घोषित किया है। अब उसका लाहौर की आतंक-विरोधी अदालत में मामला चलेगा।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply