29/10/2020,11:01:11 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद राजधानी कोलकाता में पाबंदियां नहीं मानने और बिना वजह घरों से बाहर निकलकर, घूमने-फिरने वाले 500 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि देर रात तक कुल 68 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बिना वजह घरों से बाहर निकल कर घूम-फिर रहे थे। 464 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकल कर घूम रहे थे। वहीं सड़क पर इधर-उधर थूकते 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि कोरोनावायरस पीड़ित व्यक्ति के थूकने से भी संक्रमण फैल सकता है। इसलिए सड़कों पर इधर-उधर थूकने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं पुलिस ने 15 वाहनों को भी जब्त किया है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply