20/08/2020,5:08:46 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः कोलकाता के प्रसिद्ध अलीपुर चिड़ियाघर में बिजली के संपर्क में आने से दो ठेकाकर्मियों की मौत हो गई है। हालांकि ये दोनों कर्मियों का चिड़ियाखाना से कोई संबंध नहीं है। इस घटना में एक और ठेका कर्मी बुरी तरह घायल हुआ जिसे निकट के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बतायी गई है।
घटना के संबंध में चिड़ियाखाने के कर्मचारियों की यूनियन से जुड़े राकेश ने मीडिया को बताया है कि चिड़ियाखाना के भीतर चहादीवारी के निकट विज्ञापन के लिए एक बिलबोर्ड लगाने का काम चल रहा था। इसके लिए लोहा का पोल लगाया जा रहा था। इसी समय तीन लोग बिजली की चपेट में आ गये। राकेश ने सवाल उठाया है कि जब राज्य में आज लॉकडाउन है तो फिर विज्ञापन के लिए बिलबोर्ड लगाने का काम, वही भी किसी सरकारी परिसर में, कोई कंपनी कैसे करा रही थी। उन्होंने चिड़ियाखाना प्रबंधन को घटना के लिए जिम्मेवार बताया है। साथ ही कहा कि इस घटना के संबंध में सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी चिड़ियाखाना के अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली।
घटना के संबंध में राज्य के वनमंत्री राजीव बनर्जी ने मीडिया से कहा है कि इस घटना के संबंध में अलीपुर चिड़ियाखाना के अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन हुआ है। यह घटना कैसी घटी है, इस संबंध में यह कमेटी जांच करेगी। उन्होंने घटना पर अफसोस जताया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply