04/12/2020,1:52:21 PM.
|
कोलकाता: लॉकडाउन में अपनी नौकरी खोने के बाद मानसिक अवसाद से पीड़ित एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने शुक्रवार तड़के अपने फ्लैट के छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार तड़के कोलकाता के गल्फ क्लब रोड इलाके की है। मृतक की पहचान सौमित्र सेन (63) के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब चार बजे वे अपने फ्लैट की छत से कूद गए। रक्तरंजित हालत में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बाघायतीन स्टेट जेनरल अस्पताल ले गए। बाद में उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल में ले जाया गयाजहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौमित्र अपनी पत्नी और बेटी के साथ गोल्फ क्लब रोड पर एक आवास की चौथी मंजिल पर रहते थे। एक छोटी कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करते थे। लेकिन, लॉकडाउन के कारण उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था । जिसके कारण वह पिछले कुछ महीनों से अवसाद से पीड़ित थे। संभवत ऐसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है।
14/01/2021,9:54:32 PM. Read more
14/01/2021,9:49:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply