05/11/2020,10:22:59 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन के बावजूद राजधानी कोलकाता में पाबंदियां नहीं मानकर बिना वजह घरों से बाहर निकलकर घूमने-फिरने वाले करीब 500 लोगों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि देर रात तक कुल 59 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बिना वजह घरों से बाहर निकलकर घूम-फिर रहे थे। 424 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकलकर घूम-फिर रहे थे। 15 ऐसे लोग भी गिरफ्तार हुए हैं जो सड़क पर इधर-उधर थूक रहे थे। दरअसल जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस पीड़ित व्यक्ति के थूकने से भी संक्रमण फैल सकता है। इसलिए पश्चिम बंगाल सरकार ने सड़कों पर इधर-उधर थूकने वालों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू की है।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply