26/10/2020,6:47:13 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विजया की शुभकामनाएं देते हुए इशारे-इशारे में तृणमूल की विदाई की कामना की है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया कि पहले सेवक के रूप में, मैं राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि आसुरी शक्ति नष्ट हो जाए, बंगाल नई शक्ति के उभरते बिंदु के रूप में स्थापित हो सकता है। मै मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि बंगाल असत्य से सत्य की राह पर जाए, सत्ता की वासना से सेवा की ओर, अधर्म से धार्मिकता की ओर, अंध मोह से मुक्ति की ओर बढ़े। यह भी कामना है कि भविष्य में बंगाल कोरोना के चंगुल से मुक्त हो। मां आपको आशीर्वाद दे, शांति और सुकून बना रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल अमूमन विभिन्न मौके पर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ तमाम सवाल खड़ा करते रहते हैं। अब विजया की शुभकामना में भी “सत्ता की वासना से सेवा की ओर” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर राज्यपाल ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply