15/12/2020,12:25:21 PM.
|
कोलकाता, बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाने बांग्लादेश का प्रतिनिधिमंडल कोलकाता के अलीपुर स्थित फोर्ट विलियम में सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंचा है।
पूर्वी कमान की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि बांग्लादेश में स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ाई लड़ने वाले मुक्ति योद्धाओं की 58 सदस्यीय टीम कोलकाता पहुंची है। इसमें सेवारत सैन्य अधिकारी भी हैं। सशस्त्र संग्राम के बाद 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश पाकिस्तान की गुलामी से मुक्त हुआ था। इसमें भारतीय सैनिकों ने भी हिस्सा लिया था और अपनी कुर्बानी दी थी। उसके बाद से हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।
भारतीय सेना के पूर्वी कमान की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 16 दिसंबर को फोर्ट विलियम में मनाए जाने वाले विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुक्ति योद्धाओं की टीम कोलकाता पहुंची है। इसमें बांग्लादेश सेना के सेवारत अधिकारी और बांग्लादेश दूतावास के अधिकारी भी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि 1973 में बांग्लादेश की आजादी के लिए पाकिस्तानी सेना से जंग हुई थी जिसमें बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी के साथ-साथ भारतीय सेना के जवानों में हिस्सा लिया था। तब पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल अमीर अब्दुल्लाह खान नियाजी ने 93000 सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण किया था।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply