19/12/2020,12:16:05 PM.
|
हुगलीः रिसड़ा नगरपालिका के प्रशासक और रिसड़ा शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष विजय सागर मिश्रा को टीएमसी हिंदीभाषी प्रकोष्ठ का हुगली जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
विजय सागर मिश्रा को टीएमसी के हुगली जिला हिंदी प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किये जाने पर जिले के हिंदीभाषी समाज मे खुशी की लहर है और विजय सागर मिश्रा को प्रकोष्ठ का संयोजक बनाये जाने के मौके पर बड़ी संख्या में रिसड़ा के हिंदीभाषियों ने टीएमसी का झंडा थाम लिया। शुक्रवार शाम हुगली जिले के रिसड़ा में स्टेपिंग स्टोन स्कूल के हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस के हिंदीभाषी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विवेक गुप्ता उनकी नियुक्ति की घोषणा की। विवेक गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही पूरे राज्य में हिंदीभाषी प्रकोष्ठ का विस्तार किया जाएगा। लोकसभा चुनावों में रूठे हिंदीभाषियों को दल से फिर से जोड़ा जाएगा। हिन्दीभषियों की समस्याओं को समझा जाएगा और उन्हें सरकार तक पहुंचाया जाएगा। हिंदी विश्वविद्यालय पर भी सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रस्तावित हिंदी विश्वविद्यालय के लिए उपकुलपति के नाम की भी घोषणा हो चुकी है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply