17/12/2020,8:36:51 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के धाकड़ नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ छोड़ ही दिया। बुधवार को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद गुरुवार को पता चला है कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
शुभेंदु के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही है। इसका कोई कारण उन्होंने नहीं बताया है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने केवल इतना लिखा है कि वह तृणमूल के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
पार्टी में स्वागत को तैयार भाजपा
इधर तृणमूल के सभी पदों से शुभेंदु के इस्तीफे के तुरंत बाद भाजपा उन्हें अपनी और लेने के लिए तैयार है। पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि शुभेंदु अगर भाजपा में आना चाहें तो उनका स्वागत है। दिलीप ने कहा कि शुभेंदु बड़े जनाधार वाले नेता हैं और उनका तृणमूल से नाता तोड़ना इस बात का संकेत है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भी यही कहेगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply