विफल मुख्यमंत्री से प्रभावित ना हों अमर्त्य सेन : दिलीप घोष

26/12/2020,8:42:10 PM.

कोलकाता: गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित  विश्वभारती विश्वविद्यालय की जमीन कब्जा करने के आरोपों में घिरे नोबेल विजेता अमर्त्य सेन को लेकर भाजपा ने हमले तेज कर दिए हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि वे और उनकी पार्टी नोबेल विजेता सेन का सम्मान करते हैं। अमर्त्य सेन ने ना केवल बंगाल बल्कि देश के गौरव को बढ़ाया है। लेकिन अगर वह ममता बनर्जी जैसी असफल मुख्यमंत्री से प्रभावित होंगे तो लोगों को लगेगा कि अमर्त्य सेन को नोबेल पुरस्कार देकर गलती हुई है।

दिलीप ने कहा कि हम लोग अमर्त्य सेन से कोई उम्मीद नहीं रखते हैं। उनका सम्मान करते हैं लेकिन उन्हें भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह किसी खास समूह के प्रवक्ता  बनकर न रह जाएं। उन्होंने कहा कि अमर्त्य सेन अगर किसी पार्टी या किसी विशेष समूह के पक्ष में  बात करेंगे तो इससे हम उनके बारे में सोचने के लिए मजबूर होंगे। दिलीप  ने कहा कि बंगाल के लोग अमर्त्य सेन से सीखेंगे, उनके बताए अनुसार चलेंगे लेकिन अगर वह ममता बनर्जी की तरह असफल मुख्यमंत्री से प्रभावित होंगे तो लोगों को लगेगा कि अमर्त्य सेन को नोबेल पुरस्कार देकर गलती हुई है।
उल्लेखनीय है कि विश्वभारती विश्वविद्यालय की ओर से एक सूची जारी की गयी थी जिसमें विश्वविद्यालय की जमीन कब्जा करने वालों में अमर्त्य सेन का नाम भी लिखा गया है। इसमें कहा गया था कि सेन के परिवार को 99 साल की लीज पर दी गयी जमीन को राज्य सरकार से मिलकर गलत तरीके से अपने नाम पर ट्रांसफर किया गया है। इस मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिट्ठी लिखकर अमर्त्य सेन के साथ एकजुटता जताई थी। ममता ने कहा था कि अमर्त्य भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के बारे में बोलते हैं, इसीलिए उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *