विराट-अनुष्का के घर जनवरी में आएगा नया मेहमान, लगा शुभकामनाओं का ढेर

27/08/2020,5:37:39 PM.

कोलकाताहिंदी.कॉम

कोलकाताः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विरोट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के घर नया मेहमान आगामी जनवरी में आने वाला है। सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही विराट और अनुष्का को खेल जगत से लेकर बॉलीवुड के साथ ही अन्य क्षेत्रों के लोगों ने शुभकामानएं देनी शुरू कर दीं।

दरअसल विराट और अनुष्का ने स्वयं अपने घर आने वाले नए मेहमान की जानकारी इस्टांग्राम पर दी। उसके बाद विराट भी टि्वटर भी इसे शेयर किया। विराट ने अपने और अनुष्का, जो हल्की सी गर्भवती दिख रही हैं, का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- और तब, हम तीन हो गए, जनवरी 2021 में आगमन। विराट द्वारा आज करीब सुबह 11 बजे किए इस ट्वीट को शाम साढ़े पांच बजे तक चार लाख 10 हजार लाइक्स मिल चुके थे, जबकि करीब 53 हजार बार रीट्वीट किया गया।

विराट और अनुष्का के अगले जनवरी में माता-पिता बनने की बात सामने आते ही उन्हें शुभकामनाओं का ढेर लगने लगा। कई लोगों ने अपने- अपने अंदाज में शुभकामानएं दीं। उनके साथ खिलाड़ी रोहिता शर्मा, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पंड्या समेत इरफान पठान व अन्य ने भी बधाई दी। मालूम हो कि विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी। तब से उनके घर से नन्हे मेहमान आने की खबर का इंतजार किया जा रहा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *