12/12/2020,12:05:18 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा का चुनाव होना है। उसके पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची संशोधन का काम जोरों पर जारी रखा है। राज्य चुनाव आयोग सूत्रों ने शनिवार को बताया कि 15 दिसंबर तक संशोधन का काम पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद नई सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ही चुनाव की सारी प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। महामारी कोरोना को देखते हुए इस बार जगह-जगह कैंप लगाने के बजाय ऑनलाइन आवेदन पर ज्यादा जोर दिया गया है।
इसके पहले हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में भी मतदाता सूची संशोधन से लेकर नई सूची प्रकाशन तक सबकुछ ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया गया था। पश्चिम बंगाल में भी इसी पद्धति को अपनाया जाएगा। इस बार मतदाता सूची संशोधन यानी नाम जोड़ने, निकालने तथा सुधार आदि के संबंध में प्रचार-प्रसार भी जमीनी तौर पर कम और वर्चुअल जरिए से ज्यादा हो रहा है। इसके लिए मूल रूप से सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर, फेसबुक, टेलीग्राम आदि का सहारा लिया जा रहा है।
मतदाता भी ऑनलाइन जरिए से आवेदन कर रहे हैं। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि न केवल कोविड-19 की वजह से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है बल्कि यह एक स्थाई प्रक्रिया होगी जो महामारी के खात्मे के बाद भी जारी रहेगी। यह सभी के लिए सरल है और पारदर्शी भी। इसलिए इसे अपनाया जाना सुविधाजनक है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply