14/11/2020,7:54:01 PM.
|
कोलकाता: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग का ध्यान अब बंगाल पर है। बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बाबत कितने केंद्रीय बल की जरूरत पड़ेगी, कितने हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
इन तमाम चीजों की जानकारी के लिए चुनाव आयोग की तरफ से राज्य सरकार को पत्र लिखा गया था। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब की तरफ से लिखे गए उस पत्र का जबाब राज्य के गृह सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने दिया है।
राज्य सचिवालय नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि 2016 के विधानसभा चुनाव व 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के समय बंगाल में जितनी तादाद में केंद्रीय बल की तैनाती की गई थी, इस बार भी उतनी की ही जरूरत पड़ेगी। हेलीकॉप्टरों को स्टैंडबाई रखना होगा। इसी तरह कोरोना के हालात को देखते हुए इस बार ज्यादा संख्या में एंबुलेंस की व्यवस्था करनी होगी।
चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में अधिक संख्या में केंद्रीय बल की तैनाती की जा सकती है। चुनाव आयोग नहीं चाहता कि बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उस पर किसी तरह की कोताही बरतने के आरोप लगे इसलिए वह अभी से ही सक्रिय होकर तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बंगाल में होने वाला विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।
भाजपा तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने को आतुर है, वहीं तृणमूल कांग्रेस भी लगातार तीसरी बार बंगाल फतह करने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सौ फीसदी केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply