28/10/2020,11:19:26 AM.
|
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया है। पहले चरण की 71 सीटों पर एक हजार 66 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 952 पुरुष और 114 महिलाएं हैं। दूसरे घंटे का मतदान खत्म हो गया है।
चुनाव आयोग से जानकारी के अनुसार दूसरे घंटे यानी सुबह 9 बजे तक सात फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है। हालांकि पहले घंटे में मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी थी लेकिन दूसरे घंटे में मतदान फीसदी में वृद्धि दर्ज की गई है।
चुनाव आयोग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 16 जिलों में सुबह 7 से लेकर 9 बजे तक वोटिंग में बांका- 9.7 प्रतिशत ,रोहतास – 6.5 प्रतिशत,कैमूर -3.9 प्रतिशत ,मुंगेर- 4.3 प्रतिशत ,लखीसराय- 6.7 प्रतिशत ,भागलपुर – 3.2 प्रतिशत ,भोजपुर -5.8 प्रतिशत ,नवादा- 7.6 प्रतिशत ,जहानाबाद- 6.3 प्रतिशत ,औरंगाबाद – 9.9 प्रतिशत ,गया – 7 प्रतिशत,बक्सर – 5.96 प्रतिशत ,शेखपुरा – 5.8 प्रतिशत ,रोहतास – 6.5 प्रतिशत,औरंगाबाद – 11 प्रतिशत ,पटना – 5.51 फीसदी यानी औसत मतदान कुल 6.74 प्रतिशत है। हालांकि जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है मतदान फीसदी में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश का मतदान केंद्रों पर सख्ती से पालन किया जा रहा है। पहले चरण में मतदान के लिए 31 हजार 380 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिन सीटों पर 16 से अधिक प्रत्याशी हैं, वहां दो-दो बैलेट यूनिट की व्यवस्था है। इस चरण में 41 हजार 689 बैलेट यूनिट का उपयोग होगा। कोरोना संक्रमित या मानक से अधिक तापमान वाले मतदाताओं को अंतिम घंटे में मतदान करना का मौका मिलेगा।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply