01/12/2020,12:25:10 PM.
|
बीरपाड़ा: अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट बीरपाड़ा ब्लॉक के चाय बागानों में सोमवार रात भर एक हाथी ने तांडव मचाया। इस दौरान हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त चाय श्रमिक जगत छेत्री के तौर पर हुई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरपाड़ा थाना अंतर्गत डिमडिमा, रहीमपुर सहित कई चाय बागानों में हाथी ने जमकर तांडव मचाया। मंगलवार तड़के 3:00 बजे के करीब रहीमपुर में हाथी ने एक घर पर हमला किया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले जगत छेत्री अपने घर से निकल कर आए और हाथी के सामने पड गये। हाथी ने उन पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वन विभाग के जलपाईगुड़ी डिविजन के रेंजर दोर्जी शेरपा ने बताया की मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इससे पहले उक्त हाथी ने डिमडिमा चाय बागान इलाके के दो रिहायशियों का घर तोड़ दिया। इस दौरान हाथी के हमले से बचने की कोशिश में एक बच्चा घायल हो गया।
14/01/2021,9:54:32 PM. Read more
14/01/2021,9:49:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply