15/11/2020,3:46:17 PM.
|
कोलकाता:जम्मू कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद बंगाल के जवान सुबोध घोष को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने श्रद्धांजलि दी है।
रविवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिला अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के जवान सुबोध घोष को श्रद्धांजलि। गुरेज और उरी सेक्टर में 13 नवम्बर को पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन में सुबोध शहीद हो गए थे। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। हमारा देश जवानों, उनके परिवार और सेवानिवृत्त सैनिकों का ऋणी है और हमेशा रहेगा। मैं खुद शहीद जवान के घर जाकर उनके परिवार को सांत्वना दूंगा।
उल्लेखनीय है कि कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक गोलीबारी का मुकाबला कर रहे पांच भारतीय जवान शहीद हो गए थे। उनमें एक बंगाल के तेहट्ट का भी जवान शामिल है। भारतीय सैनिकों के जवाबी हमले मे पाकिस्तान के 11 सैनिक मारे गए थे। सुबोध घोष (28) के शहीद होने की खबर शुक्रवार की शाम उसके घर तेहट्ट थाना के रघुनाथगंज पहुंची। इकलौते बेटे के शहीद होने की खबर से परिवार गम मे डूब गया है। इस परिवार ने बेटे की शहादत पर फर्ख भी जाहिर किया। ग्रामवासियों ने शहीद के परिवार के साथ उनके गम में शामिल होकर पूरे गांव में दीवाली व कालीपूजा नहीं मनाई गई।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply