26/11/2020,9:38:36 PM.
|
कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज चल रहे परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अब दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से उन्हें हुगली रिवर ब्रिज कमीशन (एचआरबीसी) के चेयरमैन के पद पर बैठाया गया था। लेकिन बुधवार रात उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकार ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार करने में देरी नहीं की है।
गुरुवार को इस पद पर कल्याण बनर्जी को नियुक्त कर अनुमति के लिए राज्यपाल जगदीप धनखड़ को चिट्ठी भेज दी गई। विद्यासागर सेतु सहित दक्षिण बंगाल के कई फ्लाईओवर की देखरेख और मरम्मत की जिम्मेवारी इसी कमीशन की है। बुधवार को उन्होंने अपना जो इस्तीफा भेजा है उसमें कोई कारण उल्लेख नहीं किया है। सिर्फ “रेजिग्नेशन दे रहा हूं” लिखकर भेज दिया है। अब बंगाल सरकार ने इस पद पर कल्याण बनर्जी को नियुक्त किया है। बनर्जी इस पद पर पहले भी रह चुके हैं। उनके बाद कुछ दिनों तक दिनेश त्रिवेदी चेयरमैन थे और उसके बाद शुभेंदु अधिकारी को नियुक्त किया गया था। माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी को मनाने के लिए प्रशांत किशोर के अलावा सांसद सौगत रॉय और अन्य शीर्ष नेताओं की कोशिशें नाकाम रही हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply