27/11/2020,5:48:20 PM.
|
कोलकाताः ममता बनर्जी के कैबिनेट में परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे को लेकर बीजेपी में खुशी की लहर है। क्योंकि बीजेपी यह देख रही है कि शुभेंदु जैसे बड़े नेता के ममता बनर्जी से दूरी उसके हित में है। शुभेंदु का इस्तीफा निश्चित रूप से तृणमूल कार्यकर्ताओं को हताश करेगा।
बीजेपी के बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि शुभेंदु अधिकारी के तृणमूल छोड़ने से स्पष्ट होता है कि तृणमूल कांग्रेस के दिन अब खत्म होने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने शुभेंदु के बीजेपी में शामिल होने का भी आमंत्रण दिया है। दिलीप घोष ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी का मंत्री पद से इस्तीफा कोई अप्रत्याशित घटना नहीं है। यह तो होना ही था। यह परिस्थिति धीरे-धीरे इसी तरफ बढ़ रही थी। उन्होंने कहा कि तृणमूल के खात्मे की शुरुआत हो चुकी है। यह अच्छे लोगों की पार्टी नहीं रह गई है। इसीलिए इसके पहले भी कई सांसदों, विधायकों ने पार्टी छोड़ी है और भविष्य में भी छोड़ेंगे। अगर वे बीजेपी में आना चाहें तो आ सकते हैं।
इधर बीजेपी के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल रॉय ने कहा है कि शुभेंदु का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है। वह चाहें तो बीजेपी में आ सकते हैं। मुकुल ने कहा कि शुभेंदु ग्रास रूट लेवल से राजनीति करते रहे हैं। जन आंदोलन से निकलकर नेता बने हैं। अगर वह बीजेपी में शामिल होते हैं तो बंगाल में लोकतंत्र की वापसी के लिए आंदोलन और अधिक मजबूत होगा। मुकुल ने यह भी कहा कि शुभेंदु के बारे में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को बता दिया गया है। क्योंकि शुभेंदु जन आंदोलन से निकले हैं इसलिए उनका बड़ा जनाधार है। मैं उन्हें बीजेपी में आने का आह्वान करता हूं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply