01/11/2020,6:08:15 PM.
|
कोलकाता- राज्य में विधानसभा चुनाव शुरू होने में अभी लगभग एक साल का समय बाकी है, लेकिन अभी से ही राज्य में राजनीतिक संतरंज यानी सह-मात का खेल शुरू हो चुका है।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सौमित्र खां ने तृणमूल नेता और राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी को सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने अपनी अपील में कहा कि शुभेंदु अधिकारी चाहते हैं कि आम लोगों के लिए कुच करना है तो उन्हें भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।
बता दें कि रविवार की सुबह पार्टी के केंद्रीय सचिव अरविंद मेनन के साथ बिष्णुपुर के सांसद सौमित्र खां स्थानीय मंदिर में पूजा करने के लिए आए। यहां पूजा-अर्चना करने के उपरांत मंदिर से बाहर निकलने पर संवाददाताओं से बात करने हुए उन्होंने राज्य के मंत्री शुभेंदु अधिकारी से अपील की कि वह भाजपा में शामिल हो जाएं। इन्होंने कहा कि यदि वह चाहते हैं कि आम लोगों के लिए कुछ करना है तो उन्हें बुआ-भतीजे की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। सौमित्र खां ने इस विषय पर शुभेंदु अधिकारी से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि बीते कुछ समय से शुभेंदु अधिकारी और पार्टी के बीच के रिश्तों को लेकर चर्चा चल रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो उन्हें पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल यह कहना कि शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जल्दीबाजी होगी। फिलहाल शुभेंदु अधिकारी की ओर से इस बारे में ना ही कोई खंडन और ना ही कोई स्वीकारोक्ति आई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply