आप लोगों के साथ काम करना मुश्किल, माफ कर दीजिएगाः शुभेंदुु अधिकारी

02/12/2020,4:37:16 PM.

शुभेंदु को मनाने के सारे प्रयास विफल, तृणमूल के साथ अब काम कर पाने से किया इनकार

कोलकाताः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज चल रहे राज्य के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को मनाने की कोशिशें अब तक नाकाम रही। शुभेंदु को मनाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से नियुक्त सांसद सौगत रॉय भी कुछ नहीं कर सके। शुभेंदु अधिकारी ने सौगत राय को अपने निर्णय से अवगत करा दिया है। हालांकि एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुभेंदु को फोनकर बात की थी। लेकिन लगता है कि कि इसका भी कोई असर नहीं पड़ा है।

बुधवार को शुभेंदु अधिकारी के करीबियों ने बताया कि वह तृणमूल कांग्रेस के साथ अब नहीं रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि शुभेंदु ने सौगत रॉय को एक व्हाट्सएप पर मैसेज किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, “आप लोगों के साथ काम करना मुश्किल है। माफ कर दीजिएगा।” सौगत रॉय को शुभेंदु अधिकारी का इस तरह का मैसेज इस बात का साफ संकेत है कि अब वह तृणमूल कांग्रेस के साथ पहले की तरह काम नहीं कर सकेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शुभेंदु अधिकारी से बात की है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर शाम सीएम ने शुभेंदु को फोन कर उनकी मां का स्वास्थ्य हाल जाना। शुभेंदु अधिकारी की मां बीमार चल रही हैं। सीएम के करीबी सूत्रों ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी को ममता ने आश्वस्त किया है कि पार्टी में उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। ममता ने शुभेंदु से यह भी कहा है कि अगर कोई नाराजगी है या शिकायत है तो आपसी बातचीत से दूर किया जाएगा। हालांकि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें क्या कुछ जवाब दिया, इस बारे में स्पष्ट तौर पर पता नहीं चला है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि शुभेंदु ने भी सकारात्मक रवैये के साथ ही मुख्यमंत्री से बात की।

बहरहाल अब सभी की निगाहें 6 दिसम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोलकाता कार्यक्रम पर टिकी हैं। खबर है कि शुभेंदु अधिकारी नड्डा के सामने भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। हालात को भांपकर 07 दिसम्बर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके आवासीय क्षेत्र पूर्व मेदिनीपुर में भी जनसभा को संबोधित करने वाली हैं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *