06/12/2020,7:41:13 PM.
|
कोलकाता: रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस नेता शुभेंदु अधिकारी अपनी स्थिति स्पष्ट करने वाले थे। लेकिन वह प्रस्तावित प्रेस कांफ्रेंस ही स्थगित हो गई। इस प्रकार शुभेंदु को लेकर रविवार को भी सस्पेंस बरकरार रहा।
उल्लेखनीय है कि शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल से संपर्क बिगड़ने के बाद एक दल विरोधी बयान दे रहे थे। इसके बाद शुभेंदु ने विभिन्न सरकारी पदों से त्यागपत्र दे दिया। साथ ही शुभेन्दु ने मंत्रीपद भी छोड़ दिया था। उन्होंने तृणमूल के वरिष्ठ सांसद सौगत राय को शुभेंदु ने संदेश भेजकर यह स्पष्ट कर दिया था कि अब उनके लिए दल के साथ काम करना संभव नही है। इसके बाद शुभेंदु के कहा था कि रविवार को वे प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। लेकिन रविवार को वह प्रेस कांफ्रेंस स्थगित हो गई। वर्तमान समय ने शुभेंदु अधिकारी बंगाल के राजनीति के केंद्र बन गए हैं। शुभेंदु अधिकारी पर ही बंगाल के सभी विरोधी दलों की नजर है। भाजपा और बाम-कांग्रेस गठबंधन भी शुभेंदु की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply