13/12/2020,5:06:28 PM.
|
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड के प्रकाश नगर स्थित हनुमान मंदिर महावीर धाम में श्रीहनुमान मंदिर समिति एवं जय हनुमान जल सेवा समिति की ओर से रविवार को 14वां श्रीराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया।
राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीरामविवाह महोत्सव शुभारंभ किया। इसके साथ ही भव्य कलश यात्रा भी निकाली गयी। महावीर धाम श्री हनुमान मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा महानंदा नदी से जल भरकर पुनः आयोजन स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में महिलाओं के साथ सभी वर्ग के लोग शामिल थे। कलश यात्रा में समिति के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद, महासचिव मंजय सिंह, सचिव राज किशोर यादव, संयोजक प्रेम सिंह और कोषाध्यक्ष सुरेश राय भी शामिल हुए। श्रीरामविवाह महोत्सव आगामी 19 दिसम्बर तक चलेगा।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply