16/12/2020,7:41:54 PM.
|
कोलकाता: कुछ ही दिनों में दोनों एक होने वाले थे। शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी खुशी थी। लेकिन, एक दुर्घटना ने सबकुछ बर्बाद कर दिया।
शादी की खरीदारी से वापस लौटने के दौरान रास्ते में भयावह दुर्घटना में होने वाली दुल्हन की मौत बुधवार को हो गयी जबकि उसका प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत युवती की पहचान रित्विका मजुमदार (20) के रूप में हुई। रितिका हावड़ा जिले के बाली की निवासी थी। वह पेशे से एक एयरहोस्टेस थीं। लेकिन लॉक डाउन के दौरान नौकरी चली गयी थी।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रितिका अपने प्रेमी के साथ स्कूटर पर शादी की खरीदारी करने के लिए कोलकाता आयी हुई थी। मंगलवार देर रात वापस लौटने के दौरान खिदिरपुर रोड के फ़रलोंग गेट इलाके में एक कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में रितिका और उसके प्रेमी को हावड़ा के नारायण अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार सुबह रितिका ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत से पूरा परिवार दुखी है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply