25/05/2021,8:29:57 PM.
|
कोलकाताः जैसे-जैसे समय बीत रहा है, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान यास का खतरा बढ़ता जा रहा है। चक्रवाती तूफान यास पश्चिम बंगाल और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है और इसका असर दोनों राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। इससे देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में यास बहुत गंभीर तूफान में बदल जाएगा। 26 मई को यास के ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि इस दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है जो 185 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। चक्रवात से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए तमाम तरह की तैयारियां पहले से की गई हैं। तटों के पास रहने वाले लोगों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नैसेना, राष्ट्रीय आपदा दल समेत तमाम टीमें बचाव कार्य के लिए तैयार हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने चक्रवात से प्रभावित होने वाले राज्यों को आश्र्वासन दिया है कि मंत्रालय उनकी सहायता 24 घंटे तैयार रहेगा।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply