03/12/2020,9:10:43 PM.
|
कोलकाता: मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले तृणमूल कांग्रेस नेता शुभेंदु अधिकारी अब सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के मेन्टॉर पद से भी हटाने की संभावना है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक की। इस बैठक में शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी एवं सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के अधिकारियों ने भी भाग लिया है।
शुभेंदु अधिकारी के पहले पार्थ चटर्जी इस पद पर आसीन थे। पिछले साल ही हुए उन्हें इस पद से हटाकर शुभेंदु अधिकारी को नियुक्त किया गया था। चूंकि शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री और अन्य सरकारी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए उन्हें सरकारी कर्मचारी फेडरेशन से हटाने पर विचार किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल सचिवालय नवान्न सूत्रों के अनुसार अधिकारी के बदले शिक्षा मंत्री यानी पार्थ चटर्जी को नियुक्त किया जा सकता है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply