24/11/2020,7:48:53 PM.
|
कोलकाता: भाजपा के केंद्रीय नेताओं को बाहरी करार दे रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं को भाजपा ने तीखा जवाब दिया है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के जरिए हमला बोलते हुए कहा है कि अपनी पार्टी और सरकार बचाने के लिए ममता बनर्जी ने किराए पर परामर्शदाता नियुक्त किया है।
मंगलवार को जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि हमारी पार्टी के केंद्रीय नेता बंगाल की भलाई के लिए यहां आते हैं। भाजपा में कोई बाहरी नहीं है। वे केंद्रीय नेतृत्व हैं। भाजपा में जो बूथ स्तर के कार्यकर्ता है उनका मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व बंगाल आते हैं। यहां की व्यवस्थाओं को देखते हैं। इससे कार्यकर्ताओं का साहस बढ़ता है। मजूमदार ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेता जब बंगाल आते हैं तो तृणमूल कांग्रेस का दिल धड़कने लगता है लेकिन ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को इसकी आदत डाल लेनी चाहिए क्योंकि वह बंगाल में अधिक दिनों तक सत्ता में नहीं रहेंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply