24/10/2020,2:23:16 PM.
|
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अष्टमी के दिन बंगाल में मां दुर्गा को अंजलि देने का रिवाज है। इस मौके पर शनिवार सुबह नुसरत अपने पति निखिल जैन के साथ सुरुचि संघ के पूजा पंडाल में अंजलि देने पहुंचीं और पारंपरिक नृत्य भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने लाल पाड़ की साड़ी पहनी हुई थी। मांग भरके सिंदूर लगाया था। दोनों हाथों और पैरों में आलता रंगा था व मंगलसूत्र पहना था। मास्क पहनकर उन्होंने सभी पूजा आयोजकों से मुलाकात की। पति के साथ उन्होंने मां दुर्गा को अंजलि दी और पूजा-अर्चना की। इसके अलावा ढाक बजाया और उसके थाप पर नृत्य करती भी नजर आई हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इन तस्वीरों को खूब शेयर भी कर रहे हैं। यही नहीं लोग नुसरत की सराहना भी कर रहे हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply