सांस की समस्या होने पर बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती, कोविड टेस्ट निगेटिव

09/12/2020,5:21:40 PM.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को आज फिर अचानक सांस की गंभीर समस्या होने के बाद उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल ले जाया गया। आज दोपहर करीब दो बजे पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य को फिर अचानक सांस की गंभीर समस्या की शिकायत हुई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने की समस्या के साथ एवं बुखार भी है। उनका कोरोना परीक्षण भी कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन का स्तर लगभग 70 तक पहुंच गया था लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान यह 90 पहुंचा। अस्पताल के फ्लू क्लिनिक में उसकी जांच की जा रही है।

अस्पताल में चिकित्सकों ने कहा है कि भट्टाचार्य का कोविड टेस्ट निगेटिव आया है जो इलाज के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है। अगर टेस्ट पॉजिटिव आता तो इलाज में काफी दिक्कत आती क्योंकि उन्हें पहले से ही सांस संबंधी समस्याएं हैं।

उल्लेखनीय है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य को कुछ दिन पहले भी गंभीर रूप से अस्वस्थ होने पर उन्हें दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी उन्हें सांस की लेने में समस्या के साथ रक्तचाप की गंभीर समस्याएं थी।

इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए भट्टाचार्य के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस की लेने में समस्या होने के कारण फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *