20/10/2020,12:38:30 PM.
|
कोलकाता : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर राय को जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दी है। मंगलवार को उन्होंने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के शिक्षा मंत्री, पंजाब के राज्यपाल और अमेरिका में भारत के राजदूत रहे सिद्धार्थ शंकर राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। वे वरिष्ठ अधिवक्ता व निष्ठावान राजनीतिज्ञ थे। हम लोग हमेशा उन्हें मिस करते हैं। सिद्धार्थ शंकर राय एक वकील, राजनयिक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई पदों का निर्वहन किया, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री (1971-72), पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री (1972-77), पंजाब के राज्यपाल (1986-89) और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत (1992-96) का पद शामिल है। वह एक समय कांग्रेस पार्टी के मुख्य संकटमोचक थे। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1920 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बंगाली परिवार में हुआ था। 2010 में उन्होंने आखिरी सांस ली थी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply