06/12/2020,7:32:49 PM.
|
सिलीगुड़ी: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने सिलीगुड़ी के अढ़ाई माइल स्थित इंदिरा गांधी मैदान में रविवार को गोजमुमो द्वारा आयोजित महा जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान सभास्थल पर पहुंचे लाखों की संख्या में समर्थकों को मंच पर चढ़ते ही बिमल गुरुंग ने पहले अभिवादन किया। वहीं, बिमल गुरुंग को देखते ही समर्थकों ने “जय गोरखा -जय गोरखा” के नारे के साथ “टाइगर लौट आया” है के नारे भी लगाए। इसके बाद मंच से समर्थकों को संबोधित करते हुए बिमल गुरुंग ने भाजपा पर जमकर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यह जनसैलाब इस बार भाजपा के झूठे वादे का अंत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादे से पूरा देश त्रस्त है। भाजपा ने गोरखालैंड पर अपनी स्थिति कभी भी स्पष्ट नहीं की है। जिस वजह से इस बार के चुनाव में भाजपा को जवाब देने के लिए उसका दल तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेगी। उन्होंने मंच से सभी समर्थकों को तृणमूल कांग्रेस को समर्थन करने का भी आह्वान किया।
इसके अलावा उन्होंने बिना किसी के नाम लिये मोर्चा के कथित नेताओं पर भी तंज किया। उन्होंने वर्तमान पहाड़ के मोर्चा नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वहीं, उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में वे पहाड़ में कई स्थानों पर सभा और रैली करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आज सुबह नौ बजे उनकी जनसभा होनी थी। मगर, कटिहार जिला अंतर्गत आजम नगर रोड स्टेशन इलाके में आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रेन अटक गई। जिस वजह से सड़क के रास्ते बिमल गुरुंग चार बजे के आसपास जनसभा में पहुंचे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply