सिलीगुड़ी के सुधार गृह में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचीं अग्निमित्रा पॉल
13/12/2020,3:58:02 PM.
सिलीगुड़ी: बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने रविवार को सिलीगुड़ी के सुधार गृह में बंद एक महिला नेता समेत 12 भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचीं। लेकिन उनकी किसी से मुलाकात नहीं हो सकीं।
पत्रकारों से बात करते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्ष पॉल ने कहा कि सिलीगुड़ी सुधारगृह में कुल 13 भाजपा कार्यकर्ताओं को रखा गया हैं। जिनमें एक महिला नेता भी शामिल है। बंद कार्यकर्ता व समर्थकों से मिलने पहुंची थीं। लेकिन सुधार गृह के अधिकारियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का कहना है कि सभी भाजपा कार्यकर्ता को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिस वजह से आप नहीं मिल सकती है।
उल्लेखनीय है कि 07 दिसम्बर को भाजपा के युवा मोर्चा के उत्तरकन्या अभियान के दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता उलेन राय की मौत हो गई थी। इसी के विरोध में 08 दिसम्बर को 12 घंटा उत्तर बंगाल बंद के समर्थन में जब भाजपा समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब सभी को गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन 09 दिसम्बर को सभी आरोपितों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने भाजपा के युवा मोर्चा के नेताओं की जमानत याचिका खारिज करते हुए 22 दिसम्बर तक के लिए न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया था।
Leave a Reply