22/12/2020,4:57:09 PM.
|
सिलीगुड़ीः जिले मेंं सबसे पहले फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को कोरोना का टीका (वैक्सीन) की पहली खुराक दी जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स की तालिका तैयार कर भारत सरकार द्वारा बनाये गये कोविड विंग वेबसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से भेज दिया है।
दार्जिलिंग जिले के एडीएम सुमंत सहाय से के अनुसार अब तक कुल दस हजार फ्रंटलाइन वॉरियर्स की तालिका तैयार कर ली गई है। तैयार तालिका को भारत सरकार द्वारा बनाये गये कोविड विंग वेबसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से भेज दिया गया। तालिका में जिन फ्रंटलाइन वॉरियर्स के नाम है, उन्हें पहले चरण में कोरोना का खुराक दिये जायेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार दिसम्बर के अंत या जनवरी के शुरूआत में वैक्सीन आयेगी। वहीं, उन्होंने बताया कि वैक्सीन को जिला प्रशासन 10 से 50 डिग्री सेल्सियस में रखने की तैयारी कर रही है। वैक्सीन सबसे पहले उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आयेगी। वैक्सीन को और चार जगहों पर रखा जाएगा। जिनमें सिलीगुड़ी जिला अस्पताल, महकमा अस्पताल, ग्रामीण अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply