29/11/2020,5:23:47 PM.
|
सिलीगुड़ी: शहरी विकास मंत्री एवं कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम रविवार को सिलीगुड़ी पहुंचे है। सोमवार को वे सिलीगुड़ी नगर निगम के तत्वावधान में बने गांधी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक अशोक भट्टाचार्य के साथ हिस्सा लेंगे।
सोमवार को वे तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक रैली में भी भाग लेंगे। रविवार को सिलीगुड़ी पहुंचने के बाद माटीगाड़ा एक होटल में पत्रकार सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर जो दूसरे दलों में जा रहे है इससे तृणमूल कांग्रेस में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा शुभेंदु अधिकारी के मंत्री पद छोड़ने के सवाल पर कहा कि मंत्री पद छोड़ना वह उसका निर्णय था लेकिन वे फ़िलहाल किसी दल में शामिल नहीं हो रहे है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस लड़ाई करके बनी है। एक दो लोगों के जाने से कुछ भी नहीं घटने वाला है दल को। वहीं, उन्होंने कहा कि 21 और 26 में भी ममता सरकार रहेगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply