सीएम ममता बनर्जी का दावा : ताजपुर बंदरगाह में होगा 15 हजार करोड़ का निवेश

24/12/2020,5:02:21 PM.

 

कोलकाताः अप्रैल- 2021 के महीने में आसन्न बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक और बड़ा दावा किया है। राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ताजपुर बंदरगाह के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। आयरन और स्टील का निर्यात बढ़ेगा। खड़गपुर से सटे क्षेत्र में इस्पात उद्योग बढ़ेगा। मछुआरों के घर में पैसा आएगा।

भाजपा कर रही बंगाल का अपमान
साथ ही विश्व भारती विश्वविद्यालय की भूमि कथित तौर पर नोबेल विजेता अमर्त्य सेन द्वारा गैरकानूनी तरीके से अधिग्रहित किए जाने के भाजपा के आरोप पर भी उन्होंने पलटवार किया। ममता ने कहा कि उन्हें अमर्त्य सेन के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वे दरअसल अमर्त्य सेन का नहीं बल्कि बंगाल का अपमान कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व भारती विश्वविद्यालय की ओर से एक बयान जारी किया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि अमर्त्य सेन के परिवार ने विश्व भारती विश्वविद्यालय की जमीन को गैर कानूनी तरीके से कब्जा कर रखा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *