13/10/2020,4:19:11 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस साल राज्य सचिवालय से इस वर्ष वर्चुअल जरिए से दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगी। उन्होंने शहर में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के अनावरण के लिए 15 अक्टूबर, 16 और 17 अक्टूबर की तारीख़ तय की है।
सचिवालय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों से कहा है कि वे पंडालों के अंदर लोगों को बिना मास्क के न जाने दें, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से दूर रहें और भीड़भाड़ को रोकने के लिए सभी कदम उठाएं। सीएम ने कहा है कि शहर के उत्तरी हिस्से में पंडालों का अनावरण 15 अक्टूबर को किया जाएगा। उस दिन बेहाला और जादवपुर क्षेत्रों में पंडालों का उद्घाटन होगा। सीएम ने आगे कहा कि वह शाम पांच बजे के आसपास पंडालों का अनावरण करेंगी। वह हर रोज इसी तरह से वर्चुअल जरिए से पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply