13/12/2020,3:26:45 PM.
|
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से नहीं जीतने पर ममता बनर्जी की हत्या भी करवा सकती है।
पंचायत मंत्री का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी सत्यता की प्रतिमूर्ति हैं। वह अगर अमेरिका भी जाती हैं तो हवाई चप्पल और सफेद साड़ी पहनती हैं। लोगों की सेवा के लिए उन्होंने शादी नहीं की, संसार नहीं बसाया।
अपना पूरा जीवन लोगों के लिए समर्पित कर दिया है। बावजूद इसके उन्हें विभिन्न तरीके से परेशान किया जा रहा है। इसमें पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी शामिल है। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर भाजपा किसी दिन ममता की हत्या करवा दे।
हालांकि प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि हत्या और हिंसा की राजनीति टीएमसी ही करती है। राज्य भर में भाजपा के डेढ़ सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले अगर इस तरह की बात करें तो आश्चर्य होता है।
27/01/2021,6:04:18 PM. Read more
28/01/2021,5:12:25 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply