31/07/2020,7:19:30 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए जिस रिया चक्रवर्ती को जिम्मेवार माना जा रहा है, वही रिया चक्रवर्तीी अब एक वीडियो के जरिये सामने आई है और कहा है कि उसपर लगत आरोप लगाए जा रहे हैं। यहां तक उसने सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे की राह पर चलते हुए कहा कि सत्य की जीत होगी।
जब से सुशांत के पिता ने रिया और उसके परिवार के खिलाफ पटना के एक थाने में मामला दर्ज कराया है तब से पूरा मामला रिया की इर्द-गिर्द केंद्रित हो गया है। उसे ही सुशांत की मौत के लिए जिम्मेवार बताया जा रहा है और सोशल मीडिया में उसके खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। आज रिया को लेकर एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह यह कहते हुए दिख रही है कि वह आसानी से सुशांत को कंट्रोल करती है।
सुशांत की मौत के लिए जिम्मेवार बताए जाने के बाद पहली बार आज शाम रिया सामने आई है। उसने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह सफेद सलवार-सूट पहने हुए एकदम साधारण लड़की दिख रही है। उसने वीडिया में कहा है-मुझे भगवान और न्यायतंत्र पर पूरा भरोसा है। मुझे इंसाफ जरूर मिलेगा। मेरे बारे में कई बड़ी बातें कही गईं। मुझे इस बारे में अभी कोई टिप्पणी करने से मेरे वकील ने मना किया है। अंततः सत्य की जीत होगी।’
मालूम हो कि पटना की पुलिस मुंबई में रिया से पूछताछ करने के लिए चक्कर लगा रही है। पुलिस उसके घर पर भी गई है लेकिन उसका पता नहीं चला। लेकिन उसने अपना वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की है। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर भी पटना में दर्ज उसके खिलाफ मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिया ने अपनी याचिक में कहा है कि सुशांत मामले की जांच बिहार में ठीक से नहीं हो सकती है। उसने यह भी तर्क दिया है कि एक ही मामले की दो अलग-अलग जगहों पर जांच नहीं हो सकती है। लेकिन उसकी इस मांग के प्रतिवाद में सुशांत के परिजनों और बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग विरोध-पत्र जमा किया। उनकी मांग की कि मामले को पटना से ट्रांसफर नहीं की जाए।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply