03/08/2020,5:36:05 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत को लेकर जलालत झेल रही मुंबई पुलिस ने फिर से यह साबित करने की कोशिश की है कि अभिनेता ने सुसाइड ही किया है। साथ ही उसने यह भी कहा है कि सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की मौत से पहले उसके मंगेतर की पार्टी में कोई राजनीतिक व्यक्ति शामिल नहीं था। मुंबई पुलिस का यह बयान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे को बचाने के तौर पर देखा जा रहा है।
मालूम हो कि आठ जून की अहले सुबह तीन बजे दिशा सलियन ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। यह ठीक उसके मंगेतर की पार्टी के बाद हुआ था। इस पार्टी को लेकर मीडिया में यह कहा जा रहा है कि इसमें आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। इस पार्टी में दिशा के के अलावा पांच लोग शामिल थे। शक किया जा रहा है कि इस पार्टी में दिशा के साथ कुछ हुआ था। उसके बाद उसने कथित रूप से बॉलकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दिशा के साथ क्या हुआ था, इस संबंध में सुशांत का पता चल गया था। उसे चुप रहने के लिए कॉल आ रहे थे। इसलिए सुशांत बहुत परेशान था।
आज मुंबई पुलिस कमिश्नर ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिशा की मौत से सुशांत सिंह राजपूत परेशान था। सुशांत ने पेनलेस डेथ यानी दर्दविहीन मौत के संबंध में गूगल में सर्च किया था। उसने अपना नाम भी सर्च किया था। पुलिस इससे यह साबित करना चाहती है कि सुशांत मानसिक रूप से बहुत परेशान था इसलिए उसने आत्महत्या की। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि अभी जांच चल रही है और हमने किसी को क्लीनचीट नहीं दी है।
यह गौर करने की बात है कि सुशांत की मौत के डेढ़ महीने के बाद पुलिस ने पहली बार एक औपचारिक प्रेस कांफ्रेंस कर मामले में जानकारी दी। जबकि इतने दिनों तक उसने जांच के नाम पर सबूतों को नष्ट करने और लीपापोती करने के अलावा और कुछ नहीं किया है। अब जब बिहार पुलिस मुंबई में जांच कर रही है तो मुंबई पुलिस अपनी जांच की जानकारी दे रही है कि उसने क्या-क्या किया है। सिंह ने यह भी कहा कि बिहार पुलिस यह आकर जांच कर रही है जबकि उसका यह अधिकार नहीं है। इस संबंध में अब कानूनी राय ले रहे हैं।
14/01/2021,9:54:32 PM. Read more
14/01/2021,9:49:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply