04/08/2020,12:08:03 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए लाखों लोग जो मांग कर रहे थे, वह अब पूरी होने जा रही है। यानी सुशांत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह प्रस्ताव स्वीकर कर लिया है और बिहार सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय से यह सिफारिश करने जा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाचार चैनल आजतक से कहा कि सुशांत मामले में पटना में एफआईआर दर्ज हुई थी। पटना पुलिस जांच कर रही थी। लेकिन सीबीआई जांच की मांग लगातार हो रही थी। हमने भी कहा था कि जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता भी यह चाहेंगे तो हमें सीबीआई जांच से कोई इनकार नहीं है। अब सुशांत के पिता ने इस संबंध में सीबीआई जांच की मांग है तो हमने इसे स्वीकर कर लिया है।
नीतीश ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार का हमें सहयोग नहीं मिल रहा है। सुशांत मामले की जांच के लिए बिहार के पुलिस अधिकारी मुंबई में हैं। वहां जांच कर रहे हैं लेकिन मुंबई पुलिस से उनकाे सहयोग नहीं मिल रहा था। और जब एक आईपीएस अधिकारी मुंबई गए तो उन्हें जबरदस्ती होम क्वारंटाइन कर दिया गया। यह बहुत ही बुरा बर्ताव था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के डीजीपी ने भी कहा है कि चूंकि मुंबई पुलिस हमारे साथ सहयोग नहीं कर रही और हमारे अधिकारी जांच नहीं कर पा रहे है तो अब यह मामला सीबीआई को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बिहार सरकार केंद्र से नियमानुसार सुशांत मामले की सीबीआई जांच की सिफारिस की सारी औपचारिकताएं पूरी कर लेगी।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply