06/08/2020,7:35:07 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पिछले 14 जून को अपने अपार्टमेंट में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती ब्लैकमेल कर रही थी और उसे मेंटल अस्पताल में भर्ती करने की साजिश रच रही थी। यह खुलासा इंडिया टुडे ने किया है।
गुरुवार को इंडिया टुडे ने सुशांत सिंह राजपूत के माेबाइल फोन के कॉल डिटेल के जरिये कहा है कि रिया चक्रवर्ती से रिश्ते से तंग आकर सुशांत सिंह जनवरी की 20 तारीख को अपनी दीदी के घर चंडीगढ़ चला गया था, वह भी अकेले कार चलाते हुए। लेकिन इस दौरान भी रिया उसे बराबर फोन कर तंग करती रही और उसे लौट आने के लिए दबाव डालती रही। कॉल डिटेल के मुताबिक 20-24 जनवरी के बीच रिया ने सुशांत को कुल 25 कॉल किए थे। रिया चाह रही थी कि सुशांत वापस मुंबई लौट आए। सुशांत ने अपने फोन नंबर भी बदला था।
लेकिन सुशांत चंडीगढ़ में रहने के दौरान अपने को बेहतर महसूस करने लगा था। लगातार दवाएं, जो रिया उसे लाकर दे रही थी, खाने से वह मानसिक रूप से परेशानी महसूस कर रहा था लेकिन चंडीगढ़ में अपनी बहन रानी के पास रहने के दौरान सुशांत स्वस्थ महसूस करने लगा था। लेकिन रिया के बार-बार फोन कर धमकाने-ब्लैकमेल करने की वजह से सुशांत को मुंबई लौटना पड़ा।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने पिछले नंबर में अपनी बहन से मदद की गुहार लगाई हुई थी। उसने बताया कि रिया उसे ब्लैकमेल कर रही है। उसके बाद भी सुशांत ने फोन कर बताया था कि रिया और उसका परिवार उसे मेंटल अस्पताल में भर्ती कराने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन उसने अस्पताल में जाने से इनकार किया था। सुशांत ने यह भी बताया था कि वह मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बसना चाहता है।
मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को पटना के एक थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार पर सुशांत को बंधक बनाने, सुसाइड के लिए प्रेरित करने और 15 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसके आधार पर पटना पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस द्वारा जांच में बाधा पहुंचाई गई। इससे बिहार सरकार ने सुशांत मामले के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की है। केंद्र सरकार ने इसे स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply