18/08/2020,7:33:05 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को फैसला सुना सकता है। लेकिन फैसला आने से पहले आरोपी रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका ने शराब के नशे में उसे बिस्तर पर जकड़ कर रखा लिया था। इस आरोप को सुशांत के पिता के वकील ने फैसला आने के दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के जज को प्रभावित करने की एक नौटंकी करार दी है।
सुशांत मामले में पटना में एफआईआर दर्ज होने पर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी। उसने केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। वहीं सुशांत के पिता केके सिंह व बिहार सरकार ने इस पर विरोध जताते हुए आवेदन दिए हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने रिया के पक्ष में दलील दी है। बिहार सरकार द्वारा मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने और केंद्र द्वारा इसकी अनुमति देने के खिलाफ भी महाराष्ट्र सरकार ने विरोध जताते हुए याचिका दी। उसने कहा है कि मुंबई पुलिस मामले की जांच करने में सक्षम है और सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले पर सुनवाई की थी और अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया था। अब शीर्ष अदालत बुधवार को अपना फैसला सुनाने जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से एक दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने अपने वकील सतीश मानशिंदे के जरिये एक विज्ञप्ति जारी की है। रिया ने कहा कि सुशांत की दीदी प्रियंका और परिवार के बाकी सदस्य उसे बिलकुल भी नहीं चाहते थे और उसे अलग करने के प्रयास में लगे रहे थे। रिया ने कहा कि प्रियंका और वह एक पार्टी में गए थे जहां उसने काफी शराब पी ली थी। वह उठ कर चलने के लायक भी नहीं थी। वह किसी तरह प्रियंका को सुशांत के फ्लैट तक लेकर आई थी। वहां प्रियंका ने फिर से सुशांत के साथ शराब पी। रात को जब अचानक नींद टूटी तो देखा कि प्रियंका ने उसे जोर से अपनी बांहों में जकड़े रखा है। इसके बाद से ही उसने सुशांत का घर छोड़ दिया था।
रिया चक्रवर्ती के इस आरोप को सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने एक नौटंकी करार दी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के एक दिन पहले रिया बयान जारी कर सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रही है। वह कोर्ट के माननीय जज को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जज इसी झूठी कहानी से प्रभावित होने वाले नहीं हैं क्यों वे सभी चीजों के प्रति सचेत हैं। रिया के प्रियंका पर जकड़ने के आरोप पर सिंह ने कहा कि उसने शुरू से ही सुशांत को अपनी बहन से अलग करने की कोशिश की थी। इसलिए अब वह कहानी बना रही है। रिया ने कभी प्रियंका से माफी नहीं मांगी थी।
सुशांत मामले में परिवार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे वकील विकास सिंह यह भी कहते हैं कि जब सुशांत दवाइयां ले रहा था तो रिया ने आठ जून को घर छोड़ते समय क्यों नहीं उसके परिवार को खबर दी। रिया ने आज तक सुशांत के मेडिकल रिपोर्ट पर कोई बात शेयर नहीं की है। मालूम हो कि सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया को सुशांत की मौत के लिए जिम्मेवार बताया है। उन्होंने अपनी दर्ज कराई प्राथमिकी में यह भी कहा कि रिया और उसके परिवार ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। इस आरोप के सिलसिले में ईडी जांच कर रहा है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply